देश की खबरें | पूरी तरह नाकाम हो चुकी है भाजपा की 'ट्रिपल इंजन' सरकार : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बारिश के मौसम में जगह-जगह जलभराव और अन्य परेशानियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि केन्द्र, प्रदेश और नगर निकायों में काबिज सत्तारूढ़ दल की 'ट्रिपल इंजन' सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है।

लखनऊ, 13 जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बारिश के मौसम में जगह-जगह जलभराव और अन्य परेशानियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि केन्द्र, प्रदेश और नगर निकायों में काबिज सत्तारूढ़ दल की 'ट्रिपल इंजन' सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है।

यादव ने यहां एक बयान में दावा किया कि भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार और लापरवाही जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होते ही नगरों का बुरा हाल हो गया है, नाले उफान पर हैं, सड़कों में गड्ढे हो रहे हैं, नालियां जाम हो रही हैं और बरसात का पानी जगह-जगह जमा हो रहा है।

सपा प्रमुख ने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और शहरों में गंदगी व कूड़े का अम्बार लगा है।

यादव ने कहा कि भाजपा की “ट्रिपल इंजन’ सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है।

सपा प्रमुख ने कहा, ''केन्द्र और प्रदेश की सरकार के साथ ही नगर निकायों में जहां भाजपा वर्षों से काबिज है, वहां बुरा हाल है। काशी, गोरखपुर, लखनऊ से लेकर कानपुर, झांसी तक हर जगह एक जैसी स्थिति है। वर्षों से नगर निगमों पर काबिज भाजपा लोगों को मूलभूत सुविधाएं और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं दे पा रही है। नालों और नालियों की सफाई के बजट का बंदरबांट हो रहा है। सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है।''

उन्होंने कहा, ''सरकार बारिश को गंभीरता से ले। सरकार की बदइंतजामी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश में भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार के स्मार्टसिटी, गड्ढा मुक्त सड़कें और जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर किए जा रहे सारे दावे नाकाम हो चुके हैं। भाजपा सरकार ने नौ साल में जमीन पर कोई काम नहीं किया। इनका विकास जमीन पर नहीं है सिर्फ कागजों पर है।''

यादव ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने समाज में नफरत फैलाने के अलावा कोई काम नहीं किया है तथा जनता के बीच भाजपा की सच्चाई सामने आ चुकी है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता हमेशा के लिए भाजपा की विदाई कर देगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर