देश की खबरें | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर राजस्थान सरकार पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी ने कानून-व्यवस्था व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बुधवार को कांग्रेस नीत राज्य सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह अपनी जवाबदेही में विफल रही है।

जयपुर, 19 जुलाई भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी ने कानून-व्यवस्था व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बुधवार को कांग्रेस नीत राज्य सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह अपनी जवाबदेही में विफल रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2018 के चुनावी घोषणा पत्र में सार्वजनिक जवाबदेही कानून लाने की बात कही थी, लेकिन साढ़े चार साल में उसपर कोई काम नहीं किया है।

संवाददाता सम्मेलन में राज्य में कानून-व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाते हुए जोशी ने कहा, “आमजन में भय व्याप्त हो रहा है, महिलाएं असुरक्षित हैं, अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं, नौकरशाही बेलगाम हो गई है और कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लचर कानून-व्यवस्था के कारण राजस्थान अपराध का गढ़ बनता जा रहा है।’’

उन्होंने वादा किया कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने पर राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) को भंग किया जाएगा और पेपर लीक के मुद्दे से निपटने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तर्ज पर इसका पुनर्गठित किया जाएगा।

जोशी ने जोधपुर के ओसियां में एक ही परिवार के चार लोगों को कथित रूप से जिंदा जला देने की घटना का उदाहरण देकर राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में यह तीसरी ऐसी बड़ी घटना है, जो दर्शाती है कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\