देश की खबरें | भाजपा की सिक्किम इकाई ने तीस्ता तृतीय बांध के पुनर्निर्माण को केंद्र से मिली मंजूरी का किया विरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सिक्किम इकाई ने अक्टूबर, 2023 में हिमनद वाली एक झील के फट जाने से मंगन जिले में नष्ट हो गये तीस्ता तृतीय बांध के पुनर्निर्माण को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा मंजूरी दिये जाने का मंगलवार को विरोध किया।

गंगटोक, 28 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सिक्किम इकाई ने अक्टूबर, 2023 में हिमनद वाली एक झील के फट जाने से मंगन जिले में नष्ट हो गये तीस्ता तृतीय बांध के पुनर्निर्माण को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा मंजूरी दिये जाने का मंगलवार को विरोध किया।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पास्सिंग शेरपा ने एक बयान में कहा कि इस मंजूरी में न केवल सिक्किम के संवेदनशील हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की उपेक्षा की गयी है बल्कि इससे अक्टूबर 2023 की विनाशकारी घटनाओं की पृष्ठभूमि में लोगों की सुरक्षा के बारे में गंभीर चिंताएं भी पैदा होती हैं।

वह तीस्ता नदी में आयी आकस्मिक बाढ़ का जिक्र कर रहे थे जिसमें 40 से अधिक लोगों की जान चली गयी थी, सड़कें नष्ट हो गयी थी, संचार नेटवर्क ध्वस्त हो गया था और तीस्ता तृतीय बांध पानी की तेज धारा में बह गया था।

शेरपा ने कहा, ‘‘हम विस्तार या आधुनिकीकरण की आड़ में तीस्ता-तृतीय बांध के पुनर्निर्माण के लिए पर्यावरण मंत्रालय की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति (ईएसी) द्वारा जल्दबाजी में दी गई मंजूरी का कड़ा विरोध करते हैं।’’

केंद्र में भाजपा नीत राजग सरकार सत्ता में है।

शेरपा ने कहा कि नयी जनसुनवाई की अनदेखी का फैसला लोकतांत्रिक सिद्धांतों और सिक्किम के लोगों के अधिकारों की अवहेलना है।

उन्होंने ईएसी से मांग की कि जब तक पीएमएफ मूल्यांकन समेत सभी लंबित तकनीकी अध्ययन पूरे नहीं हो जाते हैं और स्वतंत्र रूप से समीक्षा नहीं कर ली जाती है तब तक के लिए परियोजना मंजूरी को तत्काल वापस लिया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी