देश की खबरें | असम के प्रत्येक मंडल में होगा भाजपा का कार्यालय : हिमंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य असम के प्रत्येक मंडल में पार्टी का कार्यालय खोलना है ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके।

बोंगाईगांव (असम), 25 नवंबर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य असम के प्रत्येक मंडल में पार्टी का कार्यालय खोलना है ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके।

भाजपा पदाधिकारियों के साथ यहां बैठक के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि हालांकि असम में भाजपा दशकों से मौजूद है, लेकिन संगठन के लिहाज से स्थानीय स्तर पर कार्यालय रखने के बारे में उसने कभी नहीं सोचा।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा 2014 के बाद से तेज गति से आगे बढ़ी है। पार्टी ने शुरूआत में जिला स्तर पर अपने कार्यालय खोलने पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन लेकिन अब हम प्रत्येक जिला मुख्यालय में पार्टी का कार्यालय खोलना चाहते हैं।’’

दिन में सरमा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलिता की उपस्थिति में बोंगाईगांव में भाजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अब हम मंडल स्तर पर जाना चाहते हैं। हमारा अगला लक्ष्य असम के प्रत्येक मंडल में पार्टी कार्यालय खोलना है। उसके लिए हमें धन की जरूरत होगी और हम आशा करते हैं कि लोग दिल खोल कर दान करेंगे।’’

उन्होंने पार्टी के शुभचिंतको के लिए जीवनकाल सहयोग राशि की घोषणा की। जनवरी से शुरू हो रही इस योजना में प्रत्येक व्यक्ति का न्यूनतम योगदान 50 रूपये का होगा।

सरमा ने कहा, ‘‘मजबूत संगठन के लिए, हमें जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता तैयार करने की जरूरत होगी और फिर हमें कार्यालय बनाने होंगे। इसलिए हमें धन जुटाने पर भी उतना ही ध्यान देना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\