देश की खबरें | भाजपा की कौसर जहां ने दिल्ली हज समिति अध्यक्ष पद ‘आप’ से छीना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सबंद्ध कौसर जहां ने बृहस्पतिवार को दिल्ली हज समिति के अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। भगवा दल ने जहां की जीत को मुस्लिम महिलाओं की सशक्तिकरण की ओर एक कदम करार दिया है।
नयी दिल्ली, 16 फरवरी दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सबंद्ध कौसर जहां ने बृहस्पतिवार को दिल्ली हज समिति के अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। भगवा दल ने जहां की जीत को मुस्लिम महिलाओं की सशक्तिकरण की ओर एक कदम करार दिया है।
जहां दूसरी महिला हैं जो दिल्ली हज समिति की अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता ताजदार बाबर यह पद हासिल करने वाली पहली महिला थीं।
आप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘मिलीभगत’ की वजह से भगवा पार्टी की उम्मीदवार कौसर जहां दिल्ली हज समिति अध्यक्ष का चुनाव जीतने में सफल हुईं।
दिल्ली सचिवालय में हुए मतदान में समिति के पांच में से तीन सदस्यों ने जहां के समर्थन में मत दिया।
समिति के सदस्यों में भाजपा सांसद गौतम गंभीर, आप विधायक अब्दुल रहमान और हाजी युनूस, कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश, मुस्लिम मालों के विशेषज्ञ मोहम्मद साद और मुस्लिम स्वयं सेवक संगठनों की ओर से जहां सदस्य हैं।दानिश मतदान से अनुपस्थित रहीं।
भाजपा से सबद्ध जहां को तीन मत मिले जिनमें गंभीर, साद और जहां का अपना मत शामिल है।
जीत के बाद जहां ने दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव से पार्टी कार्यालय में जाकर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह काम करने के लिए दिल्ली हज समिति की अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं और आप को राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए।
जहां ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ मेरे निर्वाचन पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए क्योंकि मुझे लोगों की सेवा करनी है। मैं ‘आप ’से अपील करती हूं कि वे ऐसा नहीं करें। हम मिलकर काम करेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)