देश की खबरें | भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार ने बुंदेलखंड का नक्शा बदल दिया: केशव प्रसाद मौर्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. , उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर बुंदेलखंड को ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया।

जालौन (उप्र), 20 जून , उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर बुंदेलखंड को ‘बर्बाद’ करने का आरोप लगाया।

उन्होंने साथ ही दावा किया कि जबसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘डबल इंजन’ सरकार सत्ता में आई है उसने बुंदेलखंड का नक्शा बदल दिया है।

केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर जालौन के उरई स्थित टाउन हाल मैदान में भाजपा ने 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' जनसभा का आयोजन किया था जिसे संबोधित करते हुए मौर्य ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला।

सभा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी गुंडों की पार्टी है, इस गुंडों वाली पार्टी को समाप्त करना है।’’

मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मायावती वोट बेचने का काम करती हैं, जनता ने उन्हें जन समर्थन दिया था, मगर मायावती ने वोट को बेचने का काम किया है, हालत यह हो गई है कि इस बार की विधानसभा में एक ही विधायक रह गया है।’’

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि 23 जून को नीतीश विपक्षियों को एकजुट कर रहे, मगर उनका बिहार में खाता नहीं खुलने वाला है।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने 23 जून को पटना में भाजपा के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनाव में रणनीति तैयार करने के लिए विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाई है।

मौर्य ने कहा कि बुंदेलखंड पिछली सरकारों में सबसे पिछड़ा इलाका था, मगर जब से 2014 में केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार और प्रदेश में योगी (आदित्यनाथ) की सरकार आई है, पूरे देश में बुंदेलखंड विकास के मामले में सबसे आगे हो गया है।

उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पहले इस इलाके में खनन माफिया, नकल माफिया और शराब माफिया का कब्जा था, मगर जब से भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार आई है, तब से माफियाओं ने बुंदेलखंड छोड़ दिया है।

उन्होंने सपा, कांग्रेस और बसपा की पूर्ववर्ती सरकारों पर देश की जनता तथा बुंदेलखंड को लूटने का आरोप लगाया। मौर्य ने कहा कि केंद्र में नौ साल से मोदी सरकार गरीबों, किसानों तथा युवाओं, बेरोजगारों के लिए मसीहा बनकर आई है।

मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए मौर्य ने कहा, ‘‘ पूर्ववर्ती सरकारों में सरकारी पैसों का बंदरबांट होता था, इतना ही नहीं सपा, बसपा, कांग्रेस सिर्फ दलाली करने में लगे रहते थे।’’

उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां एक होकर 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हराने का सपना देख रही हैं, और मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए प्रयासरत हैं, मगर 2019 की तरह इनका गठबंधन फेल हो जाएगा और 2024 में उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\