प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाक विदेश मंत्री की ‘अभद्र’ टिप्‍पणी के खिलाफ भाजपा का सभी जिला मुख्यालयों पर धरना

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में की गई ‘‘अभद्र’’ निजी टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जरदारी पर तीखा हमला किया और शनिवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया.

Pm Narendra Modi (Photo Credit : ANI)

लखनऊ, 17 दिसंबर : पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) जरदारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के बारे में की गई ‘‘अभद्र’’ निजी टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जरदारी पर तीखा हमला किया और शनिवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया. भाजपा के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी. मथुरा में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जरदारी का पुतला फूंका. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार की शाम जारी एक बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के अमर्यादित बयान की तीखे शब्दों में निंदा की है. उन्होंने कहा कि पार्टी पाकिस्तानी विदेश मंत्री के शर्मनाक बयान के खिलाफ शनिवार को पूरे राज्य में जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी.

पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राजधानी लखनऊ में दोपहर 12 बजे पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे. चौधरी ने कहा, ‘‘मोदी जी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है, वहीं पाकिस्तान और अराजकता एक दूसरे के पूरक बन गए हैं. हर मोर्चे पर विफल पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान उनकी हताशा और निराशा को दर्शाता है.’’ वहीं, मथुरा में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में भुट्टो के खिलाफ सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त करते हुए उनका पुतला दहन किया. यह भी पढ़ें : भाजपा नेताओं ने किया सारण का दौरा, तार किशोर ने कहा- पुलिस द्वारा जब्त स्प्रिट का हुआ इस्तेमाल

भाजपा के महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने कहा, ‘‘इस तरह का घटिया बयान देते समय पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अपने पद की मर्यादा को भी ताक पर रख दिया. पाक विदेश मंत्री की यह नापाक हरकत किसी भी प्रकार से माफ करने लायक नहीं है.’’ पुतला दहन करने वालों में चंद्रपाल कुंतल, चिंताहरण चतुर्वेदी, विजय शर्मा पार्षद, दीपांकर भाटिया, श्याम शर्मा, राजेंद्र पटेल, दीपक गोला, कुंजबिहारी, यशराज चतुर्वेदी, नरेश शर्मा, राघव अग्रवाल, शिव कुमार रावत, नितिन चतुर्वेदी, आकाश माहौर पार्षद, विक्रांत शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड