देश की खबरें | छत्तीसगढ़ से भाजपा के देवेन्द्र प्रताप सिंह राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देवेन्द्र प्रताप सिंह मंगलवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
रायपुर, 20 फरवरी छत्तीसगढ़ के सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देवेन्द्र प्रताप सिंह मंगलवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राज्य विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि नामांकन वापस लेने की समय सीमा आज दोपहर समाप्त हो गई और एकमात्र रिक्त पद के लिए भाजपा उम्मीदवार को निर्विरोध चुना गया है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और पार्टी विधायकों की उपस्थिति में सिंह ने शर्मा से अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
छत्तीसगढ़ के पांच राज्यसभा सदस्यों में से भाजपा की वरिष्ठ नेता सरोज पांडे का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। चार अन्य राज्यसभा सदस्य कांग्रेस के केटीएस तुलसी, फूलोदेवी नेताम, रंजीत राजन और राजीव शुक्ला हैं।
सिंह पूर्ववर्ती गोंड आदिवासी शाही परिवार के वंशज और आरएसएस के सक्रिय सदस्य हैं।
वह रायगढ़ जिले के लैलूंगा से जिला पंचायत सदस्य हैं।
पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि सिंह रेल मंत्रालय की रेलवे हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सक्रिय सदस्य सिंह शास्त्रीय नृत्य और संगीत के संरक्षक दिवंगत राजा चक्रधर सिंह के परपोते हैं।
राज्य विधानसभा में सत्ताधारी भाजपा के 54 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के 35 विधायक हैं। विधानसभा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का एक सदस्य है।
राज्यसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)