देश की खबरें | भाजपा कार्यकर्ता हत्या मामला: एनआईए ने फरार आरोपियों के आत्मसमर्पण के लिए नयी तारीख तय की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा शाखा के कार्यकर्ता की हत्या की जांच कर रही राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों को आत्मसमर्पण करने या उनकी संपत्ति जब्त करने के लिए 18 अगस्त की नई समय सीमा तय की है।
मंगलुरु, 16 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा शाखा के कार्यकर्ता की हत्या की जांच कर रही राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों को आत्मसमर्पण करने या उनकी संपत्ति जब्त करने के लिए 18 अगस्त की नई समय सीमा तय की है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अदालत के निर्देश के अनुपालन में इस संबंध में सुलिया शहर में एक सार्वजनिक घोषणा की गई।
एनआईए ने इससे पहले 30 जून की समय सीमा तय की थी और चेतावनी दी थी कि अगर आरोपी एजेंसी के सामने आत्मसमर्पण करने में विफल रहे, तो उनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।
हालांकि, तय तारीख तक किसी भी आरोपी द्वारा आत्मसमर्पण नहीं किया गया और ना ही उनकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई शुरू की गयी।
जांच एजेंसी की टीम पहले ही दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुक सहित विभिन्न स्थानों पर फरार आरोपियों के घरों पर अदालत के आदेश की प्रतियां चस्पा कर चुकी है।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेत्तारू की हत्या के मामले में एनआईए ने 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में पांच लोग अब भी फरार हैं।
एनआईए ने मामले के सिलसिले में दक्षिण कन्नड़ जिले में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं के घरों पर छापेमारी की थी और विद्युत उपकरण सहित कई अन्य दस्तावेज जब्त किये थे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की पिछले साल 26 जुलाई की रात को दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हत्या कर दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)