देश की खबरें | तेलंगाना में अधिकांश लोकसभा सीट पर जीत सु‍निश्चित करने के लिए काम करेगी भाजपा : किशन रेड्डी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच मुकाबला होने का दावा करते हुए केंद्र में सत्तारूढ़ दल की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य की कुल 17 सीट में से ज्यादातर पर जीत हासिल करने का प्रयास करेगी।

हैदराबाद, आठ जनवरी आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच मुकाबला होने का दावा करते हुए केंद्र में सत्तारूढ़ दल की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य की कुल 17 सीट में से ज्यादातर पर जीत हासिल करने का प्रयास करेगी।

भाजपा की राज्य इकाई ने यहां लोकसभा चुनाव के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक की, जिसमें किशन रेड्डी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ (तेलंगाना प्रभारी), सुनील बंसल, बंदी संजय कुमार और अन्य नेता शामिल हुए।

बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए किशन रेड्डी ने याद दिलाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में आम चुनावों के संबंध में पार्टी की एक बैठक में भाग लिया था। रेड्डी ने कहा, ''भाजपा (तेलंगाना में) ज्यादातर सीट जीतने जा रही है। क्योंकि हमारा अनुमान है कि मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच होगा।''

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि आने वाले संसदीय चुनावों और तेलंगाना में भविष्य की राजनीति में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अप्रासंगिक हो जाएगी।

नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा चाहेगी कि तेलंगाना के लोग मोदी को फिर से सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाएं।

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 17 में से चार सीट पर जीत हासिल की थी। हाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कुल 119 निर्वाचन क्षेत्रों में से आठ पर जीत हासिल की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज