देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी की छवि और कांग्रेस सरकार के खिलाफ लहर से राजस्थान में भाजपा जीतेगी: पूनिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता सतीश पूनिया ने शुक्रवार को कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि और कांग्रेस सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर से भाजपा को राज्य में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव में भारी जीत मिलेगी।

जयपुर, 27 अक्टूबर राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता सतीश पूनिया ने शुक्रवार को कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि और कांग्रेस सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर से भाजपा को राज्य में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव में भारी जीत मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा अपने मजबूत संगठनात्मक ढांचे, लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि और उनके कार्यों के कारण चुनाव जीतने जा रही है।''

राज्य के प्रमुख जाट नेता ने कहा, ‘‘हर किसी को मोदी की छवि पर भरोसा है। अगर भरोसेमंद चेहरे पर चुनाव लड़ा जाता है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। यह एक नैतिक निर्णय है क्योंकि मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हैं। राजस्थान में भाजपा की जीत में मोदी एक बड़ा कारक होंगे।''

उन्होंने राज्य में चुनाव अभियान का नेतृत्व करने को लेकर प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कभी भी एक परिवार से बाहर नहीं आ सकती।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी एक सप्ताह के भीतर दौसा और झुंझुनू में सार्वजनिक रैलियां कर चुकी हैं। पिछले महीने उन्होंने टोंक के निवाई में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने के साथ एक सरकारी योजना का शुभारंभ किया था।

चुनावी राज्य में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आखिरी यात्रा 22 सितंबर को हुई थी। उन्होंने जयपुर में एक जनसभा को संबोधित किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से प्रियंका गांधी राजस्थान में रैलियां कर रही हैं, उससे साफ है कि कांग्रेस के पास कोई नेतृत्व नहीं है। उनके पास ना तो कोई नेता है और ना ही कोई दिशा।”

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहले राहुल गांधी को आगे किया, लेकिन प्रयोग विफल रहा। पूनिया ने ‘पीटीआई-’ को यहां बताया कि, “प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में प्रचार किया और सभी ने देखा है कि उप्र में कांग्रेस का क्या हश्र हुआ। भले ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी चुनाव अभियान का नेतृत्व करें, लेकिन प्रदेश के लोग प्रभावित होने वाले नहीं हैं। ”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड