ताजा खबरें | लोकसभा चुनाव में भाजपा 200 सीट भी नहीं जीतेगी : ममता बनर्जी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 200 सीट पर भी जीत दर्ज नहीं कर सकेगी।

जलपाईगुड़ी, 13 अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 200 सीट पर भी जीत दर्ज नहीं कर सकेगी।

उन्होंने इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से दी जा रही गारंटी को ‘झूठा’ करार दिया।

उत्तरी बंगाल के जलपाईगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाया गये संविधान को नष्ट कर रही है।

तृणमूल कांग्रेस की चुनावी रैली में उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा 200 सीट भी नहीं जीतेगी। उन्होंने उत्तर बंगाल के लिए क्या किया है? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘गारंटी’ के झांसे में नहीं आएं। ये कुछ और नहीं बल्कि चुनावी जुमला है।’’

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी चुनाव में 400 से अधिक लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य तय किया है।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया, ‘‘आप ने (भाजपा) देश के संविधान को नष्ट कर दिया है जिसे बाबासाहेब आंबेडकर ने तैयार किया था।’’

धीरज वैभव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\