देश की खबरें | राजस्थान में भाजपा दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी: प्रह्लाद जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ,केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजस्थान प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को यहां दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी राज्य में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।

जयपुर, 14 जुलाई,केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजस्थान प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को यहां दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी राज्य में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर सत्ता के लिए झूठ बोलने का आरोप लगाया।

राजस्थान का चुनाव प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहली बार जयपुर आए केन्द्रीय मंत्री जोशी ने मीडिया से कहा,‘‘मैं पूरी उम्मीद व विश्वास के साथ कहता हूं भाजपा इस बार दो तिहाई बहुमत के साथ राजस्थान में सरकार बनाएगी।'

राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

जोशी ने कानून व्यवस्था व महिलाओं पर कथित अत्याचार जैसे मुद्दों को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,‘‘सत्ता पाने के लिए झूठ बोलना कांग्रेस के लिए बहुत आसान बन गया है। लोग यह समझ गए हैं। (राज्‍य में) पूरी कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कानून व्यवस्था नामक चीज ही नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पूरे देश में 'महिला असुरक्षा' की बात की जाए तो यह सबसे अधिक राजस्थान में है। यह कांग्रेस सरकार की देन है।’’

जोशी ने कहा,‘‘ ये सभी मुद्दे लेकर हम लोगों के बीच जाएंगे। भाजपा की राजस्थान इकाई ने पहले ही कई कार्यक्रम शुरू किए हैं; आंदोलन शुरू किया है। कार्यक्रम सफल हो रहे हैं, लोगों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी है। हम इन सब चीजों को और व्यवस्थित ढंग से लोगों के बीच लेकर जाएंगे (और आगामी विधानसभा चुनाव में) भाजपा की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे।’’

जोशी ने कहा,‘‘कांग्रेस पार्टी की एक पहचान है पहले वादा करना, बाद में भूल जाना। यह कांग्रेस का स्वाभाविक व्यवहार बन गया है, यह उसके डीएनए में आ गया है। यहां भी उन्‍होंने कर्जमाफी का वादा किया था जो अभी तक (पूरा) हुआ नहीं।’’

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी मौजूद थे। जोशी ने बाद में पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\