अपने ‘राजा-महाराजाओं’ के साथ दिल्ली पर ‘हमला’ करेगी भाजपा: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने ‘‘राजा-महाराजाओं’’ के साथ राष्ट्रीय राजधानी पर हमला करेगी और जनता उन्हें ‘‘करारा जवाब’’ देगी.

अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 नवंबर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने ‘‘राजा-महाराजाओं’’ के साथ राष्ट्रीय राजधानी पर हमला करेगी और जनता उन्हें ‘‘करारा जवाब’’ देगी. केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव से पहले भाजपा के शीर्ष नेताओं के रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न रोड शो में हिस्सा लेने के मद्देनजर यह टिप्पणी की. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री एमसीडी चुनाव से पहले राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को आयोजित होने वाले 14 रोड शो में शिरकत करेंगे.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘आज भाजपा दिल्ली पर हमला करने जा रही है. इनके कई राजा-महाराजा अपनी-अपनी सेनाएं लेकर चारों तरफ से दिल्ली पर हमला कर रहे हैं. लेकिन जैसे अभी तक दिल्ली के लोगों ने भाजपा और उसके उपराज्यपाल के हमलों का वीरता के साथ सामना किया है, वैसे ही आज भी दिल्ली की जनता इन्हें करारा जवाब देगी.’’ भाजपा की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि रोड शो में शामिल होने वाले नेताओं में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के उनके समकक्ष हिमंत विश्व शर्मा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हैं. यह भी पढ़ें : Mainpuri by Poll: बसपा, कांग्रेस के न होने से दलित वोट होगा निर्णायक

भाजपा की दिल्ली इकाई के महासचिव कुलजीत सिंह चहल ने 20 नवंबर के दिन को ‘‘महा रविवार’’ करार देते हुए कहा कि नड्डा राष्ट्रीय राजधानी के संगम विहार इलाके में चुनाव प्रचार करेंगे. उन्होंने बताया कि राजनाथ सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, हरदीप सिंह पुरी, जितेंद्र सिंह और मीनाक्षी लेखी सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री भी विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले रोड शो में हिस्सा लेंगे.एमसीडी के 250 वार्ड में चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर को होगा, जबकि मतों की गिनती सात दिसंबर को की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\