देश की खबरें | आरक्षण खत्म करने की दशकों पुरानी साजिश को सफल बनाना चाहती है भाजपा : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान को बदलना चाहती है ताकि आरक्षण को ख़त्म करने की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की दशकों पुरानी साज़िश सफ़ल हो जाए।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान को बदलना चाहती है ताकि आरक्षण को ख़त्म करने की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की दशकों पुरानी साज़िश सफ़ल हो जाए।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अतीत के एक बयान और भाजपा के कुछ अन्य नेताओं की टिप्पणियों का हवाला देते हुए यह दावा किया कि भाजपा के कई नेता फिर बोल रहे हैं कि उन्हें 400 पार सीटें चाहिए, ताकि वे बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान को बदल सकें।

रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आरएसएस-भाजपा 100 साल से आरक्षण का विरोध करती आ रही हैं। पिछले 10 वर्षों से तो वे लगातार आरक्षण पर हमला कर रहे हैं। 2015 में, RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत ने आरक्षण और इसकी आवश्यकता एवं समय-सीमा की समीक्षा करने की बात कही थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘2017 में आरएसएस नेता मनमोहन वैद्य ने कहा कि आरक्षण हटा दिया जाना चाहिए। 2018 में भाजपा सांसद सीपी ठाकुर ने दलित आरक्षण का विरोध किया था। 2021 में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता ने कहा था कि अब जाति आधारित आरक्षण को ख़त्म करने का समय आ गया है।’’

रमेश ने कहा, ‘‘आप देख रहे होंगे कि भाजपा के कई नेता बोल रहे हैं कि उन्हें 400 पार सीटें चाहिए, ताकि वे बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान को बदल सकें। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े, मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल, फैजाबाद से भाजपा सांसद लल्लू सिंह और नागौर से भाजपा उम्मीदवार ज्योति मिर्धा ने संविधान पर खुलेआम हमला बोला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस बात पर गौर फरमाइए, ऐसा पहली बार हो रहा है कि एक राजनीतिक दल का लक्ष्य सिर्फ़ चुनाव जीतना ही नहीं है, बल्कि 400 से अधिक सीटें जीतना है।’’

रमेश ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा हमारे संविधान के लिए स्पष्ट रूप से ख़तरा है। वह संविधान को बदलना चाहती है ताकि आरक्षण को ख़त्म करने की आरएसएस की दशकों की साज़िश सफ़ल हो जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड