देश की खबरें | जो देश इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, शास्त्री ने बनाया भाजपा उसको खत्म करना चाहती है : रंधावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि जो देश इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ मनमोहन सिंह ने बनाया है उसे भगवा पार्टी खत्म करना चाहती है।

जयपुर, 23 जुलाई कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि जो देश इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ मनमोहन सिंह ने बनाया है उसे भगवा पार्टी खत्म करना चाहती है।

जयपुर देहात के कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल मीणा के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए रंधावा ने कहा जो देश इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ मनमोहन सिंह ने बनाया है, भाजपा उसको खत्म करना चाहती है। हम कभी ऐसा नहीं होने देंगे और शुरुआत राजस्थान से करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री क्यों इतनी बार राजस्थान का दौरा कर रहे है? दरअसल उन्हें इस बात का डर है कि अगर वे (प्रधानमंत्री) राजस्थान हार गए तो पूरा हिन्दुस्तान हार जाएंगे.. तो मेरी भी चुनौती है प्रधानमंत्री साहब.. हम भाजपा को यहां से हरायेंगे और देश में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।’’

मणिपुर की घटना का जिक्र करते रंधावा ने कहा, ‘‘ तीन महीने से मणिपुर में क्या हो रहा है.. प्रधानमंत्री की ना नींद खुल रही है... मन की बात करते है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमको कांग्रेस ने अनुशासन में रहना सिखाया है। हमारी शुरुआत हुई थी महात्मा गांधी से हमारे में सरदार बल्लभ सिंह का खून है.. हम कांग्रेस वाले काम करना चाहते है.. हम भगत सिंह भी बन सकते है.. हम महात्मा गांधी भी बन सकते है।’’

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने बहुत काम किये है और अब समय आ गया है कि कांग्रेस का वर्चस्व बनाए रखा जाये।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा सहित कांग्रेस ने पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\