देश की खबरें | सत्ता हासिल करने के लिए संविधान का इस्तेमाल करती है भाजपा : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता हासिल करने के लिए संविधान का इस्तेमाल करती है, लेकिन जैसे ही वह सत्ता प्राप्त कर लेती है, संविधान का सम्मान करना भूल जाती है।

लखनऊ, 26 जून समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता हासिल करने के लिए संविधान का इस्तेमाल करती है, लेकिन जैसे ही वह सत्ता प्राप्त कर लेती है, संविधान का सम्मान करना भूल जाती है।

यादव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा सत्ता में आने के लिए संविधान का इस्तेमाल करती है। वह सत्ता में आने तक संविधान की चर्चा करती है और इसका अनुपालन करने की बात करती है। लेकिन जैसे ही वह सत्ता प्राप्त कर लेती है, संविधान का सम्मान नहीं करती।”

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को बनाए रखने की कसम खाते हैं, लेकिन अपने कार्यों में कहीं भी संविधान के प्रति निष्ठा नहीं दिखाते।

सपा प्रमुख ने कहा कि उन्हें भाजपा के बयानों में विरोधाभास दिखाई देता है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “जो लोग समाजवाद के खिलाफ हैं, वे धर्मनिरपेक्ष लोगों के भी खिलाफ हैं। यह समाज में एक मौलिक लड़ाई है। यह मैं बनाम हम की लड़ाई है। समाज के उत्थान के लिए व्यक्ति को अपने व्यक्तिव का विलय करना पड़ता है जोकि आत्मकेंद्रित लोग कभी नहीं करते।”

उन्होंने भाजपा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे स्वार्थी लोग हर विचार और समाज एवं समाजवाद से जुड़े शब्द के खिलाफ हैं।

यादव ने कहा, “यह नकारात्मक लोग अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए समाज को कमजोर करते हैं क्योंकि इनका दबदबा तभी दिखाई देगा जब समाज कमजोर रहे। इसलिए ये हर उस चीज के खिलाफ हैं जो समाज को मजबूत करती हो।”

यादव ने बिना किसी का नाम लिए कहा, “ऐसे लोग बुनियादी रूप से सांप्रदायिक होते हैं। यही वजह है कि वे धर्मनिरपेक्षता के कट्टर विरोधी हैं क्योंकि धर्मनिरपेक्षवाद हमें लोगों को करीब लाने की, सौहार्द स्थापित करने और जियो एवं जीने दो का पाठ पढ़ाता है।”

यादव ने कहा कि एकाधिकार वाले लोग समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष विचारों का विरोध करते हैं क्योंकि समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष होने के लिए एक बड़े दिल की जरूरत होती है, जबकि बिना ह्रदय वाले लोग हमेशा इसका विरोध करते हैं और करते रहेंगे।

यादव ने कहा, ‘‘ पीडीए (पिछड़ा दलित एवं अल्पसंख्यक) समुदाय के लोग साझा पीड़ा से पीड़ित हैं। पीडीए से हम सभी किसी ना किसी दर्द से जुड़े हैं और एक दूसरे से बंधे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\