देश की खबरें | भाजपा किसानों की आय दोगुना करने की बात करती थी, नहीं हुई दोगुनी: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र और हरियाणा की भाजपा नीत सरकारों पर रविवार को यह कहते हुए प्रहार किया कि उसने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था लेकिन वह तो नहीं हुआ, उल्टे कृषि लागत कई गुणा बढ़ गयी।

चंडीगढ़, दो अप्रैल वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केंद्र और हरियाणा की भाजपा नीत सरकारों पर रविवार को यह कहते हुए प्रहार किया कि उसने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था लेकिन वह तो नहीं हुआ, उल्टे कृषि लागत कई गुणा बढ़ गयी।

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने यमुनानगर में पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य में जब कांग्रेस सत्ता में थी तब राज्य कई मोर्चों पर आगे था लेकिन वह अब विकास के कई मापदंडों पर पिछड़ गया है ।

उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराये जाने का जिक्र करते हुए कहा कि इस मुद्दे के कानूनी एवं राजनीतिक पहलू हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कानूनी मोर्चे पर यह लड़ाई लड़ेगी।

हुड्डा ने ‘राजनीतिक पहलू’ का जिक्र करते हुए कहा कि गांधी की आवाज दबाने की चेष्टा की जा रही है ‘‘ लेकिन कोई भी ताकत उनकी आवाज नहीं दबा सकती। ’’ उन्होंने कहा कि ‘‘ आज संविधान खतरे में है और उसकी रक्षा करने की जरूरत है।’’

उन्होंने भाजपा नीत सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा , ‘‘ वे किसानों की आय दोगुना करने की बात करते थे । वह नहीं हुआ, उल्टे लागत कई गुणा बढ़ गयी। हमारे समय में उर्वरकों, कीटनाशकों , कृषि मशीनों पर कर नहीं था लेकिन अब उन पर कर लगता है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हरियाणा, प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश और अन्य विकास मापदंडों पर शीर्ष पर था लेकिन ‘‘ आज हरियाणा बेरोजगारी, अपराध एवं महंगाई में पहले नंबर पर है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड