देश की खबरें | फड़णवीस के नेतृत्व में भाजपा की टीम विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिये गोवा जाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए 20 सितंबर को गोवा पहुंचेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पणजी, 14 सितंबर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए 20 सितंबर को गोवा पहुंचेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भाजपा की टीम का नेतृत्व करने वाले फडणवीस को गोवा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है, जहां 2022 की शुरुआत में चुनाव होने हैं।

सावंत ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि वह आज मुंबई में फडणवीस से मिले थे।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और रेल एवं कपड़ा राज्य मंत्री दर्शन जरदोश को राज्य के चुनाव के लिए सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सावंत ने कहा कि फडणवीस, रेड्डी और जरदोश की टीम चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति तय करने के लिए 20 सितंबर को राज्य में पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन का फडणवीस का व्यापक अनुभव गोवा में भाजपा के लिए फायदेमंद होगा।

भाजपा ने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के लिए फड़णवीस को अपना प्रभारी नियुक्त किया था।

सावंत ने कहा कि गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को गुजरात दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

उन्होंने कहा, ''हमने गोवा में राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू