देश की खबरें | भाजपा ने मंत्री की कथित वीडियो क्लिप को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप को लेकर बुधवार को राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधा है और उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की है। भाजपा ने दावा किया कि यह वीडियो राज्य के मंत्री सालेह मोहम्मद से जुड़ा है।

जयपुर, सात दिसंबर भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप को लेकर बुधवार को राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधा है और उन्हें मंत्री पद से हटाने की मांग की है। भाजपा ने दावा किया कि यह वीडियो राज्य के मंत्री सालेह मोहम्मद से जुड़ा है।

सोशल मीडिया पर वायरल यह क्लिप वीडियो चैट की लगती है जिसमें एक महिला सिर्फ अंत:वस्त्र पहने है। वीडियो की आवाज सुनाई नहीं देती। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी भाजपा ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।

भारतीय जनता पाटी की राजस्थान इकाई ने इस बारे में ट्वीट कर कहा है, ‘‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी, ये कोई पहला मौका नहीं है जब आपके मंत्री का किसी महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। क्या आप मंत्री सालेह मोहम्मद को बर्खास्त करेंगे या “वोट बैंक” की लालच में छोड़ देंगे?’’

इस मामले पर टिप्पणी के लिए मंत्री सालेह से प्रयास करने के बावजूद संपर्क नहीं हो सका।

भाजपा के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने भी ट्वीट कर कहा, ‘‘सालेह मोहम्मद मुस्लिम समाज के धर्मगुरु और कैबिनेट मंत्री रह चुके दिवंगत गाजी फकीर का बेटा है। उन्हीं के कहने पर सालेह को मंत्री बनाया गया था। परिवार की पहुँच सोनिया गांधी तक है। अशोक गहलोत कुछ नहीं कर पाएंगे, ऐसा लगता है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू