देश की खबरें | रोशनी भूमि घोटाले को लेकर भाजपा ने साधा नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस नेताओं पर निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं पर जम्मू कश्मीर में गैरकानूनी तरीके से सरकारी एवं जंगल की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया तथा इस मामले की जांच की मांग की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 नवंबर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं पर जम्मू कश्मीर में गैरकानूनी तरीके से सरकारी एवं जंगल की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया तथा इस मामले की जांच की मांग की।

उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला सहित कई शीर्ष नेता और पूर्व मंत्री कथित तौर पर रोशनी भूमि योजना के लाभार्थी रहे हैं।

यह भी पढ़े | Delhi: छेड़छाड़ से तैयार अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पैसे ऐंठने के आरोप, 2 गिरफ्तार.

प्रसाद ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय ने रोशनी भूमि योजना को असंवैधानिक घोषित कर दिया था तथा इसके लाभार्थियों की पहचान कर उनके नाम सार्वजनिक करने को कहा था।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू के सुजवां में जो निजी मकान बनाया है, वह अतिक्रमण की गई सरकारी जमीन पर है।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 5439 नए केस, 30 की मौत: 24 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रसाद ने कहा, ‘‘यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उसकी कीमत करोड़ों में है। हम इसकी कड़ी भर्त्सना करते हैं। इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और जमीन वापस ली जानी चाहिए।’’

उन्होंने फारूक अब्दुल्ला, उनकी बहन और हसीब द्राबू, माजिद वानी तथा सज्जाद किचलू सहित नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के विभिन्न नेताओं का नाम लेते हुए कहा, ‘‘सूची में राज्य के कई राजनीतिक नेताओं के नाम हैं।’’

फारूक के पुत्र उमर अब्दुल्ला ने आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर या जम्मू में अपने आवास के लिए रोशनी योजना का लाभ नहीं उठाया और जो भी ऐसा कह रहा है, वह झूठ बोल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस