देश की खबरें | ट्रैक्टर परेड में हंगामे के लिए भाजपा ने अपने पिट्ठू दीप सिद्धू को भेजा था : आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी ने बुधवार को आरोप लगाया कि गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड में हंगामा खड़ा करने के लिए भाजपा ने अपने पिट्ठू दीप सिद्धू को भेजा था।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी आम आदमी पार्टी ने बुधवार को आरोप लगाया कि गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड में हंगामा खड़ा करने के लिए भाजपा ने अपने पिट्ठू दीप सिद्धू को भेजा था।

मंगलवार को आयोजित किसानों के ट्रैक्टर परेड का लक्ष्य कृषि कानूनों को वापस लेने और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग करना था। दिल्ली पुलिस ने राजपथ पर समारोह समाप्त होने के बाद तय रास्ते से ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति भी दी थी, लेकिन हजारों की संख्या में किसान समय से पहले विभिन्न सीमाओं पर लगे अवरोधकों को तोड़ते हुए दिल्ली में प्रवेश कर गए। कई जगह पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई और पुलिस को लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोलों का सहारा लेना पड़ा।

किसानों का एक समूह लाल किला भी पहुंच गया और वहां गुंबद पर तथा ध्वजारोहण स्तंभ पर झंडे लगा दिए। इस स्तंभ पर केवल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है।

किसान यूनियनों के नेताओं ने ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा भड़काने के लिए पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया है।

भाजपा और सिद्धू के बीच संबंधों पर सवाल उठाते हुए संवाददाता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ अभिनेता की तथा-कथित तस्वीरें दिखायीं।

उन्होंने कहा, ‘‘किसानों की ट्रैक्टर परेड में हंगामा खड़ा करने के लिए भाजपा ने अपना दीप सिद्धू को अपना पिट्ठू बनाया।’’

सिद्धू उन प्रदर्शनकारियों में शामिल थे जिन्होंने लाल किले पर झंडा लगाया।

2019 लोकसभा चुनाव के दौरान गुरदासपुर से सनी देओल के चुनाव लड़ने के दौरान अभिनेता सिद्धू उनके सहयोगी थे। दिसंबर 2020 में किसान आंदोलन से जुड़ने के बाद ही उन्होंने खुद को भाजपा सांसद सनी देओल से अलग किया।

लाल किले पर झंडा लगाने को लेकर सभी ओर से आलोचना झेल रहे सिद्धू ने बचाव में कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज नहीं उतारा था और सिर्फ सांकेतिक प्रदर्शन के रूप में ‘निशान झंडा’ लगाया था।

‘निशान साहिब’ झंडा सिख धर्म का प्रतीक है और उसे सभी गुरुद्वारों पर लगा हुआ देखा जा सकता है।

मंगलवार की शाम फेसबुक पर डाले गए एक वीडियो में सिद्धू ने दावा किया कि यह सोच-समझ कर नहीं किया गया था और उसे कोई साम्प्रदायिक रंग नहीं देना चाहिए या कट्टरपंथ नहीं बताया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी