भाजपा ने हमें अपना प्लॉट किराए पर देने वाले व्यक्ति के पास बुलडोजर भेजे: CM केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शासित वडोदरा नगर निगम ने चार दिनों पहले गुजरात में यहां उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की बैठक के लिए अपने प्लॉट को किराये पर देने वाले एक व्यक्ति की संपत्ति ढहाने के लिए बुलडोजर भेजे.

अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: ANI)

वडोदरा (गुजरात), 25 सितंबर : आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शासित वडोदरा नगर निगम ने चार दिनों पहले गुजरात में यहां उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की बैठक के लिए अपने प्लॉट को किराये पर देने वाले एक व्यक्ति की संपत्ति ढहाने के लिए बुलडोजर भेजे.

केजरीवाल ने ‘गुंडागर्दी’ के लिए भाजपा की आलोचना की और कहा कि लोग गुजरात में आगामी चुनावों में उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे. आप ने दावा किया कि ‘पार्टी प्लॉट’ के मालिक नवनीत पटेल को अपनी संपत्ति उसे किराए पर देने के लिए निशाना बनाया गया. बहरहाल, इस दावे को खारिज करते हुए नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि समा इलाके में स्थित इस प्लॉट को पहले ही पार्किंग क्षेत्र में अवैध निर्माण के लिए नोटिस दिया जा चुका है. यह भी पढ़ें : Rajasthan: कांग्रेस विधायक, वरिष्ठ नेता रविवार को नए सीएम चेहरे पर चर्चा करेंगे

आप की गुजरात इकाई ने शनिवार को एक वीडियो साझा किया जिसमें पार्टी के स्वयंसेवी दो बुलडोजर लेकर प्लॉट पर पहुंचे वीएमसी अधिकारियों से बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को साझा करते हुए केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा नवनीत भाई की संपत्ति को ढहाने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंच गयी, जिन्होंने शिक्षा पर चर्चा के लिए वडोदरा में अपना प्लॉट हमें दिया था. क्या यह देश ऐसी गुंडागर्दी से चलेगा? गुजरात के लोग अपने वोटों से कड़ा जवाब देंगे.’

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड