देश की खबरें | भाजपा ने कहा-बजट लक्ष्मी का वरदान, कांग्रेस ने राजस्थान की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्‍थान इकाई ने शनिवार को पेश केंद्रीय बजट को मध्यम वर्ग के लिए लक्ष्मी का वरदान बताया, जबकि कांग्रेस ने इसे राजस्थान की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला बजट करार दिया।

जयपुर, एक फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्‍थान इकाई ने शनिवार को पेश केंद्रीय बजट को मध्यम वर्ग के लिए लक्ष्मी का वरदान बताया, जबकि कांग्रेस ने इसे राजस्थान की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला बजट करार दिया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा, “केंद्र सरकार ने 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को कर मुक्त बनाते हुए देश के मध्यम वर्ग के लिए बड़ी घोषणा की है। यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के कल्याण एवं उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा तथा विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करेगा।”

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ‘एक्स’ पर लिखा, “इस बजट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भारत को विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प है। यह बजट आर्थिक क्षेत्र को मजबूत बनाने वाला, उद्योगों को पंख देने वाला और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने वाला है।”

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है, वह राजस्थान के लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फेरने वाला है। इस बजट में न तो किसानों के लिए कोई ठोस राहत दी ग हैई, न ही युवाओं को रोजगार देने की कोई ठोस योजना बनाई गई है।”

जूली ने कहा, “राजस्थान, जो एक कृषि प्रधान और पर्यटन प्रधान राज्य है, उसे फिर से केंद्र की अनदेखी का शिकार होना पड़ा है।”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “बेहद निराशाजनक केंद्रीय बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है। राजस्थान ही नहीं, पूरे देश की जनता को हताश करने वाले इस बजट में हर वर्ग की उपेक्षा की गई है। बजट में राजस्थान का नाम तक नहीं है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\