देश की खबरें | भाजपा ‘सबके लिए न्याय पर किसी का तुष्टिकरण नहीं ’ करने के सिद्धांत पर चलती है : जितेंद्र सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘‘सबके लिए न्याय और किसी का तुष्टिकरण नहीं’’ करने के समान और निष्पक्ष सिद्धांत पर चलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीति की नयी संस्कृति प्रस्तुत की , खासकर गरीबों और हाशिये के लोगों के कल्याण के लिए।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘‘सबके लिए न्याय और किसी का तुष्टिकरण नहीं’’ करने के समान और निष्पक्ष सिद्धांत पर चलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीति की नयी संस्कृति प्रस्तुत की , खासकर गरीबों और हाशिये के लोगों के कल्याण के लिए।

बुधवार को भाजपा के 42वें स्थापना दिवस से पहले सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी पूरे देश में जीवन आसान बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। समसामयिक भारत की जरूरतों के संदर्भ में उन्होंने भाजपा को आजादी के बाद सही मायने में इकलौती लोकतांत्रिक पार्टी करार दिया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1984 के आम चुनाव में लोकसभा में केवल दो सीट हासिल करने के बाद भाजपा ने कैसे शुरुआत की यह शोध का विषय है, क्योंकि अब 17वीं लोकसभा में इसके 303 सदस्य हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में केंद्रीय राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि यह इसलिए संभव हो सका क्योंकि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि एक विचार है जो हर राष्ट्रवादी भारतीय के दिमाग में रचा-बसा है।

मंत्री ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा ने वंचित तबकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्णकालिक प्रतिबद्धता, निरपेक्ष गंभीरता और 24 घंटों काम के प्रति समर्पण की कार्य संस्कृति से साबित किया है।

मंत्री ने कहा कि मोदी से प्रेरित होकर भाजपा ने वास्तव में भारत में एक नई राजनीतिक संस्कृति से परिचित कराया, जिसका अन्य राजनीतिक दल अपने अस्तित्व के लिए अनुकरण करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना वर्ष 1980 में तत्कालीन जनसंघ के नेताओं द्वारा की गई थी, जिसका 1977 में जनता पार्टी (कई कांग्रेस विरोधी दलों का एक समूह) में विलय हो गया था।

सिंह ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को आयोजित भाजपा के पहले अधिवेशन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भविष्यवाणी की थी कि एक दिन आएगा जब ‘कमल’ (भाजपा का चुनाव चिह्न) खिलेगा। सिंह ने कहा कि मोदी ने इस भविष्यवाणी को साकार किया जब वह वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में 282 सीट जीतने के बाद वह भाजपा द्वारा अपने दम पर बनाई गई पहली सरकार के प्रधानमंत्री बने।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\