देश की खबरें | जयपुर बम विस्फोट के आरोपियों की रिहाई के लिये भाजपा जिम्मेदार: खाचरियावास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शुक्रवार को कहा कि जयपुर सीरियल बम धमाकों के आरोपियों की रिहाई के लिए भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है। साथ ही उन्होंने बम विस्फोट मामले में भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

जयपुर, 12 मई राजस्थान के खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शुक्रवार को कहा कि जयपुर सीरियल बम धमाकों के आरोपियों की रिहाई के लिए भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है। साथ ही उन्होंने बम विस्फोट मामले में भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

जयपुर में अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में खाचरियावास ने कहा, ‘‘2008 में राजस्थान में भाजपा की सरकार थी और वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री थीं। उस वक्त ही जयपुर में सीरियल बम धमाके हुए थे।’’

उन्होंने कहा उस वक्त की भाजपा सरकार ने न तो मामले की अच्छी तरीके से जांच की और ना ही पीड़ितों को कोई अच्छा राहत पैकेज दिया।

उन्होंने कहा कि आरोप लगाते हुए कहा भाजपा सरकार ने केस की पैरवी मजबूत तरीके से नहीं की और ऐसी चार्जशीट पेश की जिससे आरोपी बरी हो गए। हमारी सरकार ने उच्चतम न्‍यायालय में इस केस को लेकर विशेष अनुमति याचिका दायर की है।

उन्होंने कहा, 'भाजपा के नेता नाटक कर रहे हैं.. ये नाटक करने में माहिर हैं बम विस्फोट के 15 साल बाद भाजपा मगरमच्छ के आसूं बहा रही है।'

उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\