देश की खबरें | भाजपा ने यूट्यूबर और उनके सहयोगी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए हटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने बुधवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए एक यूट्यूबर और उनके सहयोगी को पार्टी से निष्कासित किया।

चेन्नई, 25 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने बुधवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए एक यूट्यूबर और उनके सहयोगी को पार्टी से निष्कासित किया।

पार्टी के राज्य महासचिव कारू नागराजन ने बताया कि प्रदेश इकाई ने पार्टी के खिलाफ विचार व्यक्त करने के लिए यूट्यूबर मदन रविचंद्रन और उनके सहयोगी वेनबा को पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि इन दोनों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी हटा दिया गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे उनके साथ कोई संबंध न रखें।

रविचंद्रन ने एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें राज्य के पूर्व महासचिव केटी राघवन को एक महिला के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो कॉल करते हुए दिखाया गया था, जिसके बाद राघवन ने अपना पद छोड़ दिया था।

नागराजन ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘यूट्यूबर मदन रविचंद्रन और उनके सहयोगी वेनबा, जिन्होंने भाजपा की विचारधाराओं के विपरीत विचार व्यक्त किए थे, को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि दोनों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई से मुलाकात की और पार्टी सदस्यों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए उनके द्वारा गठित समिति को अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।

रविचंद्रन ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो जारी किया था, जिसमें राघवन को एक महिला के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो कॉल करते हुए दिखाया गया था।

ट्विटर पर अपने इस्तीफे की घोषणा करने वाले राघवन ने वीडियो में अपनी संलिप्तता से इनकार किया था और दावा किया था कि यह उनकी और पार्टी की छवि खराब करने की साजिश है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड