देश की खबरें | भाजपा ने जारी की 11 उम्मीदवारों की आठवीं सूची, दलबदलुओं को मिला टिकट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की। पार्टी ने पूर्व राजनयिक तरणजीत सिंह संधू को अमृतसर से टिकट दिया है।

नयी दिल्ली, 30 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की। पार्टी ने पूर्व राजनयिक तरणजीत सिंह संधू को अमृतसर से टिकट दिया है।

पार्टी की ओर से जारी इस सूची में ओडिशा के लिए तीन, पंजाब के लिए छह और पश्चिम बंगाल के लिए दो उम्मीदवार घोषित किए हैं। इस सूची में दलबदलुओं को वरीयता दी गई है।

हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भाजपा में आए सुशील रिंकू को पंजाब के जालंधर सीट से तथा कांग्रेस का दामन छोड़कर इस पार्टी में शामिल रवनीत सिंह बिट्टू एवं परनीत कौर को क्रमश: लुधियाना और पटियाला सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजू जनता दल (बीजद) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए भर्तृहरि महताब को ओडिशा के कटक से टिकट दिया गया है। वह कटक से निवर्तमान सांसद और बीजद के संस्थापक सदस्य हैं।

उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से टिकट गंवाने वाले हंस राज हंस को भाजपा ने पंजाब के फरीदकोट से उम्मीदवार बनाया है।

पश्चिम बंगाल की वीरभूम संसदीय सीट से भाजपा ने पूर्व आईपीएस अधिकारी देवाशीष धर को टिकट दिया है। पार्टी ने झाड़ग्राम से प्रणत टुडू को उम्मीदवार बनाया है।

ओडिशा के जाजपुर से रवीन्द्र नारायण बेहरा और कंधमाल से सुकांत कुमार पाणिग्रही को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने अब तक 411 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच होने हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\