देश की खबरें | भाजपा ने नौ उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की, चार सांसदों के काटे टिकट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को नौ उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी। पार्टी ने इलाहाबाद, चंडीगढ़ और फूलपुर के मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर उनके स्थान पर नए चेहरों पर भरोसा जताया है। पार्टी ने बलिया से मौजूदा सांसद वीरेन्द्र सिंह ‘मस्त’ के स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को मैदान में उतारा है।

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को नौ उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी। पार्टी ने इलाहाबाद, चंडीगढ़ और फूलपुर के मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर उनके स्थान पर नए चेहरों पर भरोसा जताया है। पार्टी ने बलिया से मौजूदा सांसद वीरेन्द्र सिंह ‘मस्त’ के स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को मैदान में उतारा है।

भाजपा ने उम्मीदवारों की अपनी 10वीं सूची में कुल नौ लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जिसमें उत्तर प्रदेश की सात और चंडीगढ़ तथा पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबकि भाजपा ने मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।

इलाहाबाद की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के स्थान पर नीरज त्रिपाठी, बलिया से सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ के स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर और चंडीगढ़ से किरण खेर के स्थान पर संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया गया है। टंडन भाजपा की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी हैं।

संजय टंडन छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल दिवंगत बलरामजी दास टंडन के बेटे हैं। किरण खेर पहली बार 2014 में चंडीगढ़ से सांसद बनी थीं। उन्होंने 2019 में चंडीगढ़ से फिर से जीत हासिल की।

उत्तर प्रदेश के फूलपुर से मौजूदा सांसद केशरी देवी पटेल का टिकट काट कर उनके स्थान पर प्रवीण पटेल पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

कौशाम्बी से एक बार फिर विनोद सोनकर और मछलीशहर से बी पी सरोज को पार्टी ने टिकट दिया है जबकि गाजीपुर से पारसनाथ राय को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने आसनसोल से पूर्व केंद्रीय मंत्री एस एस अहलूवालिया को टिकट दिया है। उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के नेता और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा से होगा।

अहलूवालिया वर्तमान में बर्दवान-दुर्गापुर सीट से पार्टी के सांसद हैं। इस सीट पर अहलूवालिया की जगह भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को उम्मीदवार बनाया है। घोष निवर्तमान लोकसभा में मेदिनीपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

भाजपा ने शुरुआत में आसनसोल से भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन सिंह ने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। पवन सिंह ने बुधवार को बिहार के कारकाट से चुनाव लड़ने की घोषणा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\