देश की खबरें | भाजपा ने जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली सूची, श्रेयसी सिंह को जमुई से बनाया उम्मीदवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने मंगलवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने पांच महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर भाजपा ने मंगलवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने पांच महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

पार्टी ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली निशानेबाज श्रेयसी सिंह को जमुई विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वह रविवार को भाजपा में शामिल हुई थीं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री व समाजवादी नेता दिग्विजय सिंह की पुत्री हैं।

यह भी पढ़े | बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली सूची: 6 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि रविवार को जे पी नड्डा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्यों ने इस बैठक में हिस्सा लिया था।

पार्टी ने कहलगांव विधानसभा सीट से पवन कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछले विधानसभा चुनाव में यह सीट लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के हिस्से में गई थी। लोजपा ने यहां से नीरज कुमार मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के हाथों पराजय का मुंह देखना पड़ा था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा में इन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी लड़ेगी चुनाव, लिस्ट किया जारी.

बांका विधानसभा से पार्टी ने वर्तमान विधायक राम नारायण मंडल पर भरोसा जताया है जबकि कटोरिया, मुंगेर और बाढ़ विधानसभा सीटों पर पार्टी ने पिछला चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों पर दांव आजमाया है। कटोरिया से निक्की हेंब्रम और मुंगेर से प्रणव कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। बाढ़ से इस बार भी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक लखीसराय से विधायक विजय कुमार सिन्हा को फिर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसी प्रकार चैनपुर विधानसभा से पिछला चुनाव जीतने वाले बृज किशोर बिंद को टिकट दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड