देश की खबरें | केसीआर के नए संविधान वाले बयान पर भाजपा का विरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नए संविधान लाने के पक्ष में दिए कथित बयान के विरोध में बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन करेगी।

हैदराबाद, दो फरवरी तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नए संविधान लाने के पक्ष में दिए कथित बयान के विरोध में बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन करेगी।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद बंदी संजय कुमार ने बुधवार को एक बयान में वर्तमान संविधान और इसके वास्तुकार बीआर आंबेडकर की सराहना करते हुए कहा कि केसीआर द्वारा एक योजना तैयार की गई है, जो नए संविधान की वकालत करता है।

मुख्यमंत्री को केसीआर भी कहा जाता है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि केसीआर की ऐसी योजना इसलिए है, क्योंकि वह संसद तथा विधानसभाओं में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के प्रतिनिधियों के चुने जाने को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इस कथित साजिश के पीछे केसीआर की सामंती और राजशाही सोच है।

उन्होंने कहा कि दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसी नेता को भी तब चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था, जब उन्होंने संविधान के मूल सिद्धांतों को बदलने की कोशिश की ।

उन्होंने कहा, ‘‘ जब इंदिरा गांधी जैसी नेता कि संविधान बदलने की मंशा पूरी नहीं हो पाई, तो केसीआर आप क्या हैं?’’

उन्होंने केसीआर से अपनी टिप्पणी को लेकर माफी मांगनी की मांग की।

भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण, सदन में पार्टी के नेता राजा सिंह और भाजपा पार्षद बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक यहां पार्टी कार्यालय में ‘‘भीम दीक्षा’’ प्रदर्शन करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को राज्यभर के मंडल मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।

केसीआर ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए केन्द्र की विभिन्न सरकारों के द्वारा राज्यों तथा अन्य की शक्तियों को कथित रूप से छीनने के मद्देनजर एक नए संविधान का मसौदा तैयार करने का समर्थन किया था।

इस बीच, टीआरएस के पार्षद कदियम श्रीहरि ने कहा कि केसीआर समाज के गरीब वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए एक नए संविधान के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि टीआरएस नेता आंबेडकर के सच्चे उत्तराधिकारी हैं और भाजपाई गोडसे के उत्तराधिकारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Divyanka Sirohi Dies: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन