देश की खबरें | भाजपा सिर्फ छीनना जानती है, हम चुनाव में उसका 'चोर बाजार' खत्म कर देंगे: उद्धव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कभी किसी आंदोलन या संघर्ष का हिस्सा नहीं रही और ना ही उसने खुद से कुछ बनाया है, वह केवल दूसरों से छीनना जानती है।

मुंबई, 10 मार्च शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कभी किसी आंदोलन या संघर्ष का हिस्सा नहीं रही और ना ही उसने खुद से कुछ बनाया है, वह केवल दूसरों से छीनना जानती है।

ठाकरे उपनगरीय मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा स्वतंत्रता आंदोलन, संयुक्त महाराष्ट्र संघर्ष या मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम का हिस्सा नहीं थी। वह केवल छीनना जानती है। हम चुनाव में भाजपा के ‘चोर बाजार’ को नष्ट कर देंगे। उसने हमारी दोस्ती देखी है, लेकिन अब भाजपा हमारे ‘मशाल’ (चुनाव चिह्न जलती मशाल) की गर्मी देखेगी।’’

ठाकरे ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों से भाजपा की ‘भ्रष्ट गतिविधियों’ का हिस्सा नहीं बनने के लिए कहा।

ठाकरे ने दोहराया कि अमोल कीर्तिकर मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से उनकी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। वह मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं, जो एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का हिस्सा हैं।

एक दिन पहले ठाकरे की घोषणा पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने नाराजगी भरी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी जो 2019 में इस सीट से चुनाव हार गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें