देश की खबरें | भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार को उम्मीदवार बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने शुक्रवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को राज्य में राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 नवम्बर भाजपा ने शुक्रवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को राज्य में राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया।

ऊपरी सदन के लिए मोदी का चुना जाना लगभग तय है क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का राज्य विधानसभा में बहुमत है।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से की बात, राज्य के कुछ हिस्सों में चक्रवात और भारी वर्षा को लेकर हुई चर्चा: 27 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजद के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी गठबंधन द्वारा चुनाव लड़ने की स्थिति में इस सीट के लिए 14 दिसम्बर को चुनाव होगा।

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक और केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार ने वोकेशनल कोर्सेस को व्यावहारिक, सम्मानजनक और रोजगार परक बनाने का रखा लक्ष्य.

लोजपा के बिहार राजग से बाहर आकर अपने बलबूते बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले के साथ ही भाजपा ने इस सीट पर फिर से अपना दावा करने का निर्णय लिया था जो उसने अपने कोटे से पासवान को दी थी।

भाजपा नेतृत्व ने बिहार में अपने प्रमुख नेताओं में से एक मोदी को राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाये नहीं रखने का फैसला किया था।

इसके बजाय दो अन्य नेताओं तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\