ताजा खबरें | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आठ मई को बिलासपुर का दौरा करेंगे

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आठ मई को अपने गृह जिले बिलासपुर में पार्टी पदाधिकारियों के एक सम्मेलन में भाग लेंगे।

बिलासपुर (हिप्र), पांच मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आठ मई को अपने गृह जिले बिलासपुर में पार्टी पदाधिकारियों के एक सम्मेलन में भाग लेंगे।

भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के मीडिया सह-प्रभारी सुदेश ठाकुर ने कहा कि नड्डा हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से अपने उम्मीदवार अनुराग ठाकुर की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेंगे।

उन्होंने कहा कि ‘पन्ना प्रमुख’ सम्मेलन के लिए तैयारियां शुरू हो गयी हैं।

लोकसभा चुनाव और राज्य में छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के बाद नड्डा का यह हिमाचल प्रदेश का पहला दौरा है।

भाजपा अध्यक्ष इस निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी की जमीनी स्थिति का आकलन भी करेंगे।

सुदेश ठाकुर ने कहा कि सभी चार मंडलों के ‘पन्ना प्रमुखों’ का सम्मेलन उसी दिन एक ही स्थान पर होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और पार्टी की प्रदेश इकाई के अन्य प्रमुख नेता इस सम्मेलन में भाग लेंगे।

पन्ना प्रमुख भाजपा तंत्र में अधिकतर मतदाताओं के लिए संपर्क का पहला बिंदु होते हैं। पार्टी मतदाताओं के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने के लिए प्रत्येक पन्ना प्रमुख को मतदाता सूची का एक पृष्ठ सौंपती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड