देश की खबरें | बेघरों की मौत पर मुख्यमंत्री केजरीवाल से जवाब मांगने के बाद भाजपा विधायकों को सदन से बाहर किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी के मौसम में ठंड के कारण अब तक 203 बेघरों की मौत होने का दावा करते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा, जिसके बाद उन्हें मार्शल ने दिल्ली विधानसभा से बाहर कर दिया ।

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी के मौसम में ठंड के कारण अब तक 203 बेघरों की मौत होने का दावा करते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा, जिसके बाद उन्हें मार्शल ने दिल्ली विधानसभा से बाहर कर दिया ।

भोजनावकाश के बाद विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण में कथित रूप से बाधा डालने पर नियम 55 के तहत एक अल्पकालिक चर्चा शुरू हुई।

विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मौजूदा सर्दी के मौसम में दिल्ली में 203 बेघर लोगों की कथित मौत पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का नोटिस दिया।

विधूड़ी ने कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे पर सदन में जवाब दें।’’

विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने विधूड़ी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव को खारिज कर दिया और कहा कि वह मामले का अध्ययन करेंगे और इसके बाद इस पर निर्णय लेंगे ।

भाजपा विधायकों के अपनी मांग पर अड़े रहने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल को उन्हें (भाजपा विधायकों) को सदन से बाहर करने का आदेश दिया ।

बिधूड़़ी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के लोगों के मुद्दे पर भाजपा विधायकों ने 12 नोटिस दिये, लेकिन इनमें से एक को भी चर्चा के लिये स्वीकार नहीं किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\