एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा विधायक ने सरकारी अस्पताल के चिकित्सक को फटकार लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भीलवाड़ा के सहाड़ा से भाजपा विधायक लादूलाल पितलिया ने एक सरकारी अस्पताल के एक चिकित्सक को कथित तौर पर कमीशन प्राप्त करने के लिए बाजार से दवाएं लिखने के लिए फटकार लगाई।

देश की खबरें | भाजपा विधायक ने सरकारी अस्पताल के चिकित्सक को फटकार लगाई

जयपुर, 27 दिसंबर भीलवाड़ा के सहाड़ा से भाजपा विधायक लादूलाल पितलिया ने एक सरकारी अस्पताल के एक चिकित्सक को कथित तौर पर कमीशन प्राप्त करने के लिए बाजार से दवाएं लिखने के लिए फटकार लगाई।

विधायक ने एक महीने पहले चिकित्सक के चैम्बर में पेंट के काम के कारण दीवार से हटाई गई भगवान की तस्वीर दोबारा न लगाने पर भी कथित रूप से आपत्ति जताई और चिकित्सक से बहस करते हुए पूछा कि क्या उन्हें सनातन धर्म नहीं चाहिए।

विधायक का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सहाडा विधायक लादूलाल पितलिया मंगलवार को सहाडा के गंगापुर कस्बे के सेटेलाइट अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने एक चिकित्सक को डांटते हुए कहा कि गरीब लोग उनसे शिकायत करते हैं कि चिकित्सक बाहर की दवा लिखते हैं और मरीजों को दवाइयां बाहर से लेनी पड़ती हैं तथा बाहर से जांचें करवानी पड़ती हैं।

राज्य में नि:शुल्क दवा योजना के तहत सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली दवाएं अस्पताल में नि:शुल्क प्रदान की जाती हैं।

वीडियो में विधायक चिकित्सक से कहते है "शर्म करो.. भगवान भी नहीं छोड़ेंगा आपको.. भगवान से डरो.. आने वाली औलाद लूली लंगडी (विकलांग) होंगी अगर गरीब के साथ धोखा कर रहे है। गरीब लोग मुझे बताते हैं कि डिलीवरी (प्रसूति) के लिए भी पैसे लिए जाते हैं।''

अपने समर्थकों से घिरे पितलिया ने चिकित्सक से यह भी सवाल किया कि अस्पताल में पेंट के काम के कारण दीवार से हटाई गई भगवान की तस्वीर दोबारा क्यों नहीं लगाई गई।

चिकित्सक ने कहा कि वह अभी लगवा देंगे लेकिन विधायक उनसे बहस करते रहे और कथित रूप से पूछा कि क्या उन्हें सनातन धर्म नहीं चाहिए। जैसे ही पहली बार विधायक बने पितलिया ने यह कहा तो उनके समर्थकों ने 'जय श्री राम' का नारा लगाया।

विधायक ने अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं पर भी दुख जताया।

बार-बार प्रयास के बावजूद विधायक लादूलाल पितलिया से संपर्क नहीं हो सका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 11:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).