देश की खबरें | कर्नाटक में भाजपा विधायक मुनिरत्न को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने बलात्कार, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के मामले में गिरफ्तार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक मुनिरत्न को शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बेंगलुरु, 21 सितंबर बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने बलात्कार, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के मामले में गिरफ्तार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक मुनिरत्न को शनिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मुनिरत्न को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पाराप्पना अग्रहारा स्थित केंद्रीय कारागार भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद विधायक सहित छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि यह घटना कग्गलीपुरा पुलिस थाने के तहत एक निजी रिजॉर्ट में हुई।

मुनिरत्न की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले जनप्रतिनिधियों की एक विशेष अदालत ने विधायक को सशर्त जमानत दे दी थी। उन्हें जातिसूचक गालियां देने सहित विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर दलीलें सुनने के बाद दो लाख रुपये के बांड भरने और दो जमानती की शर्त पर उनकी अर्जी मंजूर कर ली थी तथा उन्हें सबूतों से छेड़छाड़ करने या जांच में बाधा डालने से रोकने के लिए विशेष निर्देश दिए थे।

मुनिरत्न (60) को पाराप्पना अग्रहारा जेल से बाहर निकलते ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड