देश की खबरें | कर्नाटक में भाजपा के मंत्रियों, नेताओं ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की बुधवार को निंदा की और इसे ‘सत्ता का स्पष्ट दुरुपयोग’ बताया जो आपातकाल की याद दिलाता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, चार नवंबर कर्नाटक के मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की बुधवार को निंदा की और इसे ‘सत्ता का स्पष्ट दुरुपयोग’ बताया जो आपातकाल की याद दिलाता है।

उपमुख्यमंत्री डॉ सीएन अश्वथ नारायण ने गिरफ्तारी को आपातकाल से जोड़ते हुए कहा कि यह प्रतिशोध है।

यह भी पढ़े | Ahmedabad Fire Accident: अहमदाबाद में टेक्‍सटाइल गोदाम में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत.

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोस्वामी को 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में बुधवार सुबह मुंबई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है।

नारायण ने ट्वीट कर आरोप लगाया, " अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी निंदनीय है और यह घृणित प्रतिशोध है जो कांग्रेस के डीएनए में है। "

यह भी पढ़े | Child Falls Into Deep Borewell In MP: मध्य प्रदेश में 200 फीट गहरे बोरबेल में गिरा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना जुटी.

उन्होंने कहा, " प्रेस की स्वतंत्रता को कम करने के लिए सत्ता का प्रकट दुरुपयोग आपातकाल की याद दिलाता है। "

उहोंने कहा, " हमें इस घृणित हमले के विरोध में एकजुट होना चाहिए और आवाज उठाना चाहिए।"

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पर्यटन मंत्री सीटी रवि ने ट्वीट किया, "प्रिय लुटियन मीडिया, राष्ट्र जानना चाहता है कि आप किसके साथ हैं, राष्ट्रवादी अर्नब गोस्वामी के साथ या फासीवादी सोनिया गांधी के? "

भाजपा के अन्य राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने भी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने आतंकवादी अजमल कसाब को बिरयानी खिलाई लेकिन उसने पालघर में साधु की पीट-पीटकर हत्या करने और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सवाल पूछने वाले मीडिया कर्मियों पर हमला किया।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए लोगों से खड़े होने का आह्वान करते हुए संतोष ने कहा कि यह आपातकाल की याद दिलाता है।

भाजपा नेता ने कहा, " आज खामोश बैठे मीडिया संस्थान, संपादक और पत्रकार संगठन रणनीतिक रूप से एमवीए सरकार और पुलिस की ज्यादती का समर्थन कर रहे हैं। "

उन्होंने कहा, " यदि आप इस कदम की निंदा नहीं करते हैं तो आप लंबे समय तक पश्चाताप करेंगे। "

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\