देश की खबरें | भाजपा ने अभिषेक बनर्जी के बार-बार त्रिपुरा जाने का मजाक उड़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के बार-बार त्रिपुरा जाने का मजाक उड़ाते हुए कहा कि यह टीएमसी को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में पेश करने की उनकी हताशा और 'बचकानेपन' को दर्शाता है।

कोलकाता, 31 अक्टूबर पश्चिम बंगाल भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के बार-बार त्रिपुरा जाने का मजाक उड़ाते हुए कहा कि यह टीएमसी को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में पेश करने की उनकी हताशा और 'बचकानेपन' को दर्शाता है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि बनर्जी अगरतला में सभाओं को संबोधित कर रहे हैं, जहां पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों से ले जाए गए टीएमसी समर्थक और कार्यकर्ता उपस्थित हैं, क्योंकि त्रिपुरा में पार्टी का कोई आधार नहीं है।

उन्होंने कहा, "तृणमूल कांग्रेस त्रिपुरा और गोवा जैसे राज्यों में पैठ बनाने की महत्वाकांक्षा रख रही है, लेकिन इससे उन्हें राजनीतिक लाभ नहीं मिलेगा। लोग उनका खेल अच्छी तरह जानते हैं।"

भगवा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने की तृणमूल कांग्रेस की कोशिशों से 'पागलपन, अविवेक और बचकानेपन' की बू आती है।

मजूमदार ने कहा, "तृणमूल दिवस को केंद्र में भाजपा को पछाड़ने और लोकसभा में अपने दम पर बहुमत हासिल करने का सपना देखने दें.. ऐसा अगले 100 वर्षों में भी नहीं होगा।"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने दिन में पहले त्रिपुरा में एक सभा से कहा कि उनकी पार्टी 2023 के विधानसभा चुनावों के बाद पूर्वोत्तर के इस राज्य में अगली सरकार बनाएगी।

उन्होंने "भाजपा के कुशासन" को समाप्त करने का वादा किया और कहा कि टीएमसी त्रिपुरा में विकास के लिए बंगाल के 'सुशासन' मॉडल का पालन करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड