देश की खबरें | भाजपा नेता जनता से 'कट' गए हैं : प्रियंका गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव और वायनाड लोकसभा उपचुनाव में यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने रविवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना तेज करते हुए आरोप लगाया कि इसके नेता लोगों से ‘‘कट’’ गए हैं।

वायनाड (केरल), 10 नवंबर कांग्रेस महासचिव और वायनाड लोकसभा उपचुनाव में यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने रविवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना तेज करते हुए आरोप लगाया कि इसके नेता लोगों से ‘‘कट’’ गए हैं।

नाइकेटी इलाके में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी दादी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और आदिवासी समुदायों के साथ उनके करीबी जुड़ाव को याद किया।

प्रियंका ने कहा, ‘‘आप में से जो लोग बड़ी उम्र के हैं, वे मेरी दादी इंदिरा गांधीजी के भारत के आदिवासी लोगों के साथ उनके गहरे सम्मान और जुड़ाव को याद कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने हमेशा आदिवासी लोगों के जल, जंगल और जमीन से जुड़ाव पर जोर दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘इसी समझ के साथ इंदिरा गांधी ने आदिवासी लोगों के अधिकारों के लिए बहुत कुछ किया।’’

प्रियंका ने संप्रग सरकार की वन अधिकार अधिनियम, मनरेगा और शिक्षा का अधिकार जैसी पहलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका उद्देश्य सबसे गरीब लोगों की मदद करना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों से केवल कुछ लोगों को ही लाभ होता है और पार्टी अपनी ‘‘नकारात्मक’’ राजनीति के माध्यम से इन अधिकारों पर हमला कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा नेता जनता से कटे हुए हैं।’’

प्रियंका ने अपने भाषण की शुरुआत मलयालम में की और मौजूद लोगों का अभिवादन किया।

आम चुनाव में रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से जीत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वायनाड सीट खाली करने के कारण यहां उपचुनाव कराया जा रहा है। इस सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\