देश की खबरें | भाजपा के नेता ‘बुद्धिहीन’ हैं : नीतीश कुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा अगले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी को ‘मिट्टी में मिला देने’ की टिप्पणी किए जाने के एक दिन बाद कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘‘बुद्धिहीन’’ हो गए हैं।

पटना, 23 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा अगले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी को ‘मिट्टी में मिला देने’ की टिप्पणी किए जाने के एक दिन बाद कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘‘बुद्धिहीन’’ हो गए हैं।

पत्रकारों ने रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) के नेता कुमार से सम्राट चौधरी की टिप्पणी को लेकर सवाल किया जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘कुमार को उनके विश्वासघात के लिए मिट्टी में मिला देंगे।’’

कुमार ने कहा,‘‘वे (भाजपा नेता) बुद्धिहीन लोग हैं। उन्हें (सम्राट चौधरी) बता दीजिए कि जो उन्होंने कहा है वे करें। मैंने अपने पूरे राजनीतिक करियर में कभी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया है। कोई भी संवेदनशील नेता ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करेगा। मैंने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भी काम किया है और उनके प्रति अगाध सम्मान है।’’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पद की अपनी महत्वकांक्षा को ‘‘पूरा’’ करने के लिए भाजपा की पीठ में ‘‘छुरा घोंपकर’’ लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से हाथ मिला लिया।

उन्होंने कहा था, ‘‘भाजपा की मदद से नीतीश कुमार पांच बार मुख्यमंत्री बने। अब जद-यू धूल फांकेगा ...भाजपा नीतीश कुमार को 2024 के लोकसभा चुनाव और वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में मिट्टी में मिला देगी।’’

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों का गठबंधन बनाने की अपनी कोशिशों के बारे में कुमार ने कहा, ‘‘हम भाजपा के खिलाफ देश के अधिक से अधिक दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सभी प्रयास करेंगे और एकजुट होकर काम करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हाल में मैंने नयी दिल्ली में कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात की। मेरा मकसद आम चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करना है।’’

जब उनसे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की योजना के बारे में पूछा गया तो कुमार ने कहा, ‘‘जब भी मैं उनसे मिलूंगा, आपको सूचित कर दूंगा।’’

गौरतलब है कि कुमार ने अपने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ हालिया दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं से मुलाकात की थी।

कुमार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी प्रधानमंत्री पद की महत्वकांक्षा नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य, विल जैक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\