देश की खबरें | भाजपा नेता सदानंद गौड़ा ने टिकट काटे जाने पर नाराजगी व्यक्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की ओर से संपर्क किए जाने की अटकलों के बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद डी.वी. सदानंद गौड़ा ने सोमवार को कहा कि वह जल्द ही अपने ‘‘अंदर की भावनाओं’’ को साझा करेंगे।

बेंगलुरु, 18 मार्च कांग्रेस की ओर से संपर्क किए जाने की अटकलों के बीच कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद डी.वी. सदानंद गौड़ा ने सोमवार को कहा कि वह जल्द ही अपने ‘‘अंदर की भावनाओं’’ को साझा करेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बेंगलुरु उत्तर से दोबारा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और कहा ‘‘ ऐसा कहने के लिए अब कुछ नहीं बचा है कि भाजपा कर्नाटक में अन्य दलों से हटकर है।’’

भाजपा ने इस बार केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को बेंगलुरु उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए उतारा है। वह वर्तमान में उडुपी चिकमगलूर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष गौड़ा ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ यह सच है कि मुझसे अन्य लोगों ने संपर्क किया है, यह भी सच है कि हमारी पार्टी के नेताओं ने भी मुझसे संपर्क किया और चर्चा की। कल रात हमारी पार्टी के एक प्रमुख पदाधिकारी मेरे पास आए और मुझे समझाने की कोशिश की। कई तरह की बातें हो रही हैं।’’

यहां संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि आज उनका जन्मदिन है और वह परिवार तथा शुभचिंतकों के साथ समय बिताना चाहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसके बाद जल्द ही इस बारे में निर्णय के साथ मैं मीडिया के सामने आऊंगा... मुझे अपने अंदर की भावनाएं साझा करनी हैं। मुझे अपने फैसले पर परिवार से चर्चा करनी है।’’

इस बीच, करंदलाजे ने आज गौड़ा से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने प्रयासों में सफल नहीं होगी।

उन्होंने कहा ‘‘कांग्रेस उम्मीदवारों के बिना हताश और भ्रमित है। पता नहीं, वे किससे संपर्क कर रहे हैं। सदानंद गौड़ा पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने केंद्र में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों में काम किया है। वह हमारे वरिष्ठ नेता हैं। कांग्रेस इसमें सफल नहीं होगी। वे जिससे चाहें संपर्क करें, हर कोई नरेन्द्र मोदी का समर्थन करेगा और उन्हें एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने की दिशा में काम करेगा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें