देश की खबरें | हरियाणा में भाजपा नेता श्याम सिंह राणा ने नये कृषि कानूनों के विरोध में इस्तीफा दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यमुनानगर जिले के रादौर से पूर्व विधायक राणा ने अपना इस्तीफा प्रदेश भाजपा प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ को सौंपा।
यमुनानगर जिले के रादौर से पूर्व विधायक राणा ने अपना इस्तीफा प्रदेश भाजपा प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ को सौंपा।
वह मनोहर लाल खट्टर नीत भाजपा सरकार के प्रथम कार्यकाल में मुख्य संसदीय सचिव थे।
यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Bihar: बिहार में कोरोना संक्रमित अब संख्या 1.82 लाख, अब तक 904 मौतें.
राणा ने कहा कि वह किसानों के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए पार्टी छोड़ रहे हैं।
उन्होंने यमुनानगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसानों के मुद्दे का हल नहीं किया जा रहा है। हजारों किसान कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। ’’
यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर, केस की जांच CBI या SIT से कराने की मांग.
राणा ने कहा कि नये कृषि कानूनों को लेकर किसानों की आशंकाएं निराधार नहीं हैं।
यह पूछने पर कि क्या वह किसी अन्य दल में शामिल होंगे तो राणा ने कहा कि वह कोई भी कदम उठाने से पहले अपने समर्थकों से सलाह-मशविरा करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)