देश की खबरें | भाजपा नेता दिलीप घोष की पत्नी का बेटा मृत मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दिलीप घोष की पत्नी के पिछले विवाह से हुए पुत्र का न्यू टाउन इलाके में एक फ्लैट से मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, 13 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दिलीप घोष की पत्नी के पिछले विवाह से हुए पुत्र का न्यू टाउन इलाके में एक फ्लैट से मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान श्रींजय मजूमदार के तौर पर हुई है और उसे जब नजदीकी निजी अस्पताल में ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
श्रींजय (26) घोष की पत्नी रिंकू की पिछली शादी से उत्पन्न पुत्र था।
पुलिस अधिकारी ने बताया, “ मौत का कारण अभी पता नहीं है। यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”
फिलहाल पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत न तो रिंकू मजूमदार की तरफ से दी गई है और न ही मृतक के परिवार के किसी सदस्य ने दी है।
भाजपा की महिला इकाई की नेता रिंकू पिछले महीने एक निजी समारोह में घोष के साथ शादी करने के बाद सुर्खियों में आई थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)