देश की खबरें | बीआरएस का विस्तार करने की केसीआर की टिप्पणी की भाजपा नेता ने निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बी संजय कुमार ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का पड़ोसी आंध्र प्रदेश एवं अन्य राज्यों में प्रसार करने संबंधी मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बयान की मंगलवार को निंदा की।

हैदराबाद, तीन जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बी संजय कुमार ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का पड़ोसी आंध्र प्रदेश एवं अन्य राज्यों में प्रसार करने संबंधी मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बयान की मंगलवार को निंदा की।

मंगलवार को एक बैठक में राव द्वारा की गयी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमार ने आरोप लगाया कि राव ने सभी क्षेत्रों में तेलंगाना को ‘बर्बाद’ कर दिया और अब वह राष्ट्रीय स्तर पर चीजें कैसे सुधार सकते हैं। इस बैठक में आंध्र प्रदेश के कुछ नेता बीआरएस में शामिल हुए थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने समृद्ध राज्य तेलंगाना को कर्ज के बोझ तले दबे राज्य में तब्दील कर दिया है।

राव ने टिप्पणी की है कि यदि केंद्र की राजग सरकार आंध्र प्रदेश में विजाग स्टील का निजीकरण करती है और यदि उनकी पार्टी केंद्र में सत्ता में आयी तब वह विजाग स्टील को सार्वजनिक क्षेत्र में वापस लायेगी।

उनके इस बयान पर कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री को पहले तेलंगाना में निजाम शुगर फैक्टरी एवं अन्य को फिर से खोलना चाहिए।

लोकसभा सदस्य कुमार ने सवाल किया कि राव ने तेलंगाना में दलित नेता को मुख्यमंत्री बनाने का वादा पूरा नहीं किया । उन्होंने सवाल किया कि ‘दलित बंधु’ योजना को कितने लाभार्थियों तक पहुंचाया गया है।

कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि राव ने राजनीतिक फायदे के लिए आंध्र के लोगों को गालियां दी।

राव द्वारा आंध्र प्रदेश में एक नेता को बीआरएस का अध्यक्ष नियुक्त करने पर कुमार ने कहा कि जब बीआरएस का राष्ट्रीय अध्यक्ष अब तक नहीं है तो कैसे प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है।

राव ने सोमवार को कहा था कि मकर संक्रांति के बाद कई राज्यों में बीआरएस की गतिविधियां तेज होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Divyanka Sirohi Dies: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन