देश की खबरें | भाषा विवाद को लेकर कनिमोई पर भाजपा नेता बी एल संतोष का प्रहार: प्रचार अभियान शुरू हो गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक अधिकारी के कथित बयान से संबंधित घटना को लेकर द्रमुक सांसद कनिमोई पर वस्तुत: प्रहार करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एल संतोष ने रविवार को कहा कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए ‘प्रचार अभियान शुरू हो’ गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ अगस्त केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक अधिकारी के कथित बयान से संबंधित घटना को लेकर द्रमुक सांसद कनिमोई पर वस्तुत: प्रहार करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एल संतोष ने रविवार को कहा कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए ‘प्रचार अभियान शुरू हो’ गया है।

दरअसल, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की सांसद कनिमोई ने आरोप लगाया था कि हिंदी नहीं आने के कारण सीआईएसएफ की एक अधिकारी ने उनसे पूछा कि ‘‘क्या वह भारतीय हैं।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में 12 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तमिलनाडु में अगले साल की पहली छमाही में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाजपा महासचिव (संगठन) संतोष ने ट्वीट किया, ‘‘ विधानसभा चुनाव के अभी आठ महीने हैं... चुनाव प्रचार शुरू हो गया।’’

यह भी पढ़े | DMK MP Kanimozhi-CISF Official Spar Over Hindi: सीआईएसएफ अधिकारी ने हिंदी में किया सवाल तो DMK नेता कनिमोझी ने जताई आपत्ति, सियासत भी हुई शुरू.

उनका यह ट्वीट कनिमोई के ट्वीट के जवाब में आया है। कनिमोई ने ट्वीट किया था, ‘‘ आज हवाई अड्डे पर जब मैंने सीआईएसएफ की एक अधिकारी से कहा कि वह मुझसे तमिल या अंग्रेजी में बात करे क्योंकि मैं हिंदी नहीं जानती, तब उन्होंने मुझसे पूछा कि ‘क्या मैं भारतीय हूं’।’’

द्रमुक की महिला शाखा की सचिव ने ‘हिंदी थोपना’ हैशटैग का इस्तेमाल किया।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि चेन्नई हवाई अड्डे पर यह घटना उस वक्त हुई, जब दोपहर में कनिमोई दिल्ली की उड़ान में सवार होने के लिये वहां पहुंची थी।

तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने भाजपा नेता पर प्रहार करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ संतोष ध्यान रखिए, यह अहंकार आपको महंगा पड़ेगा। जब सीआईएसएफ मुख्यालय .. एक व्यक्ति की गलती का संज्ञान लेने को तैयार है तो आप इसे भाजपा बनाम द्रमुक क्यों बनाते हैं। जब बेंगलुरु हवाई अड्डे पर कोई आपसे पूछेगा कि क्या आप भारतीय हैं? तो आप क्या करेंगे?’’

संतोष ने जब जवाब दिया, ‘‘ नंदरी वनक्कुम। सीआईएसएफ ने उनसे ब्योरा देने को कहा है। उन्हें ब्योरा देने दीजिए। तब कार्रवाई होगी। तब हम अहंकार पर चर्चा करें।’’

भाजपा के दक्षिण भारत में प्रतिद्वंद्वियों ने उस पर इस क्षेत्र में हिंदी थोपने का काम करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने इस आरोप से इनकार किया है और कहा है कि वह सभी भारतीय ओं के पक्ष में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\