ताजा खबरें | अपने खिलाफ बोलने वालों की हत्या करने या उन्हें जेल में डालने की कोशिश कर रही है भाजपा : ममता

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन लोगों की हत्या करने या उन्हें जेल में डालने का प्रयास कर रही है जो उसके खिलाफ बोल रहे हैं।

हासन (पश्चिम बंगाल), 23 अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन लोगों की हत्या करने या उन्हें जेल में डालने का प्रयास कर रही है जो उसके खिलाफ बोल रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर और दफ्तर की कथित रूप से ‘रेकी’ करने के मामले में कोलकाता पुलिस द्वारा मुंबई के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने का ममता जिक्र कर रही थीं, जो कथित रूप से 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी डेविड हैडली से पहले कभी मिला था।

बीरभूम से तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी शताब्दी रॉय के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पूछा कि अगर भाजपा को चुनाव जीतने का भरोसा है तो वह विपक्ष के नेताओं को क्यों डरा-धमका रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक भाजपा नेता कहते हैं कि वह बम विस्फोट कर देंगे। अगर आपको ममता बनर्जी से कोई परेशानी है तो मुझे मार दो। आप अभिषेक बनर्जी की हत्या की साजिश रच रहे हैं और हमने उस व्यक्ति को साजिश को अंजाम देने से पहले गिरफ्तार कर लिया।’’

मुख्यमंत्री का इशारा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की ओर था जिन्होंने कहा था कि ‘‘सोमवार को एक बड़ा धमाका होगा जो तृणमूल कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व को हिलाकर रख देगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आरोपी ने अभिषेक के घर की रेकी की और ‘फेसटाइम’ पर उन्हें फोन कर उनसे मिलने के लिए समय मांगा। अगर वह आरोपी को मिलने का वक्त दे देते तो वह व्यक्ति उन्हें मार सकता था।’’

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘जो लोग उनके (भाजपा के) खिलाफ बोलते हैं, वे उनकी हत्या करना चाहते हैं या उन्हें जेल में डालना चाहते हैं। वे ऐसे लोगों को इस दुनिया से हटाना चाहते हैं। अगर आपको अपनी जीत का इतना भरोसा है तो लोगों को धमकाने की क्या जरूरत है।’’

कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल ने सोमवार को मुंबई से राजाराम रेगे नाम के व्यक्ति को अभिषेक बनर्जी के घर और दफ्तर के बाहर कथित रूप से रेकी करने के मामले में गिरफ्तार किया था।

महाराष्ट्र में कथित रूप से एक राजनीतिक दल से जुड़े रेगे ने तृणमूल कांग्रेस के डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक और उनके निजी सहायक से मिलने की कोशिश की थी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुरलीधर शर्मा ने दावा किया कि रेगे ने पहले 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के प्रमुख आरोपी डेविड हैडली से मुलाकात की थी।

मुख्यमंत्री बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया था कि भाजपा उन्हें और उनके भतीजे को निशाना बना रही है और दोनों सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। दोनों को ही ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिली हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू