देश की खबरें | भाजपा नौजवानों व किसानों से डरी हुई है और संविधान को कुचलना में लगी है: अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा नौजवानों व किसानों से डरी हुई है और संविधान को कुचलना में लगी है।

नोएडा, छह मार्च समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा नौजवानों व किसानों से डरी हुई है और संविधान को कुचलना में लगी है।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव संविधान बचाने वालों और संविधान को कुचलने वालों के बीच है।

यादव ने कहा, “जिन लोगों को यह महसूस होता है कि भाजपा की सरकार मे संविधान को खतरा है, संविधान के तहत जीने का जो अधिकार मिल रहा है, वह खतरे में है, वे सभी लोग एक साथ हैं तथा भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “जिस तरह से एक बार समुद्र मंथन हुआ होगा उसी तरह से यह चुनाव होने जा रहा है। एक तरफ वे लोग होंगे जो संविधान बचाना चाहते हैं, दूसरी तरफ वे होंगे जो संविधान को बचाना चाहते हैं।”

यादव ने कहा कि जनता की जीत होगी तथा भाजपा हारेगी।

उन्होंने कहा, “भाजपा घबराई हुई है, इसीलिए सहयोगी राजनीतिक दलों को अलग कर रही है और पार्टियों में आंतरिक विभाजन कर रही है।”

यादव की नोएडा व ग्रेटर नोएडा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया।उनके आगमन से सपा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। नोएडा यात्रा के दौरान वह बिसरख के निकट आयोजित सपा नेता सुनील भाटी की बेटी के विवाह समारोह में शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\