देश की खबरें | भाजपा चुनाव जीतने की कोशिश में चुनावी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है: अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव जीतने की कोशिश में "चुनावी मशीनरी का दुरुपयोग" करने का आरोप लगाया है।

लखनऊ, आठ फरवरी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव जीतने की कोशिश में "चुनावी मशीनरी का दुरुपयोग" करने का आरोप लगाया है।

आधिकारिक तौर पर अभी मिल्कीपुर विधानसभा सीट का परिणाम घोषित नहीं हुआ है लेकिन भाजपा उम्मीदवार सपा के उम्मीदवार से काफी आगे है।

अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में वस्तुतः पार्टी की हार स्वीकार करते हुए कहा,''लोकसभा चुनावों में अयोध्या में हुई पीडीए की सच्ची जीत, उनके मिल्कीपुर के विधानसभा की झूठी जीत पर कई गुना भारी है और हमेशा रहेगी।''

उन्होंने कहा,''पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है।''

यादव ने कहा, ‘‘ ये झूठी जीत है, जिसका जश्न भाजपाई कभी भी आईने में अपनी आंखों-में-आंखें डालकर नहीं मना पाएंगे। उनका अपराधबोध और भविष्य में हार का डर उनकी नींद उड़ा देगा।''

मिल्कीपुर विधानसभा सीट, अवधेश प्रसाद के पिछले साल लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से निर्वाचित होने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई है, इसीलिए उपचुनाव कराया गया।

मिल्कीपुर उपचुनाव, समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है, क्योंकि यह सीट राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अयोध्या जिले का हिस्सा है।

इस सीट पर कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सपा के अजीत प्रसाद और भाजपा के चंद्रभानु पासवान के बीच माना जा रहा है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) यह उपचुनाव नहीं लड़ रही है, वहीं कांग्रेस इस सीट पर अपनी गठबंधन सहयोगी सपा का समर्थन कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने