देश की खबरें | पूर्वांचलियों को रोहिंग्या बताकर मतदाता सूची से उनके नाम काट रही है भाजपा : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी.नड्डा पर पूर्वांचलियों की तुलना रोहिंग्या और बांग्लादेशी लोगों से करने का आरोप लगाया है।

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी.नड्डा पर पूर्वांचलियों की तुलना रोहिंग्या और बांग्लादेशी लोगों से करने का आरोप लगाया है।

केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा पूर्वांचलियों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी बताकर उनके वोट काट रही है।

फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करने को लेकर केजरीवाल ने पार्टी पर कटाक्ष करते हुए उसे ''बिना दूल्हे की बारात'' कहा।

केजरीवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘उन्हें नाम बताना चाहिए। यह जानना लोगों का अधिकार है।’’

केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली में पूर्वांचलियों के नाम मतदाता सूची से कटवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया, क्योंकि उन्होंने चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) का समर्थन किया था।

दिल्ली का मुख्यमंत्री रह चुके केजरीवाल ने कहा, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संसद में खुले तौर पर स्वीकार किया कि पूर्वांचलियों, रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। पूर्वांचलियों को रोहिंग्या कहा जा रहा है। जो लोग उत्तर प्रदेश और बिहार से दिल्ली आए तथा 30-40 साल से यहां बसे हैं, उन्हें रोहिंग्या या बांग्लादेशी कैसे कहा जा सकता है।’’

केजरीवाल ने कहा कि आप कार्यकर्ता दिल्ली भर में घर-घर जाकर पूर्वांचली लोगों को भाजपा की 'साजिश' के बारे में बताएंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली से आप के राज्यसभा सांसद और पार्टी का पूर्वांचली चेहरा संजय सिंह भाजपा की 'सुनियोजित साजिश' को उजागर करने के लिए शहर के पूर्वांचली बहूल इलाकों में रात्रि प्रवास करेंगे।

दिल्ली में मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जाने का मुद्दा इस सप्ताह के शुरू में सिंह ने संसद में उठाया था।

नड्डा ने दावा किया कि संविधान में निर्धारित प्रक्रिया के तहत बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी से सवाल किया कि क्या वह उनके वोटों से जीत रही है।

संजय सिंह ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंदू मतदाताओं को “रोहिंग्या” और “बांग्लादेशी घुसपैठिए” बताकर उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की मांग की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर